तथ्य जाँचें – गैरकानूनी प्रवासन की सच्चाई

समाचार

समाचार

पाकिस्तान वापसी के फ़्रंटेक्स-चार्टर अभियान में ऑस्ट्रिया ने की भागीदारी

2 पाकिस्तानी नागरिकों को ऑस्ट्रिया से इस्लामाबाद पहुँचाया गया

पाकिस्तान वापसी के एक चार्टर अभियान में ऑस्ट्रिया से दो पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल, 2022 को इस्लामाबाद स्थित अधिकारियों को सौंपा गया; इस अभियान का संयोजन फ़्रंटेक्स (FRONTEX) ने किया था. ऑस्ट्रिया और जर्मनी के साथ-साथ सायप्रस ने भी भागीदारी की. कुल मिलाकर 38 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके स्वदेश वापस पहुँचाया गया.

ऑस्ट्रिया से वापस भेजे गए सभी व्यक्तियों के अलग-अलग मामलों को कानून के शासन पर आधारित एक कार्यविधि में व्यापक रूप से जाँचा-परखा गया और शरण कार्यविधि से प्रतिकूल परिणाम प्राप्त हुए. पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा किए जाने वाले शरण आवेदनों को मान्यता मिलने की दर फ़िलहाल बहुत कम है: 2021 में संघीय आप्रवासन एवं शरण कार्यालय (फ़ेडरल ऑफ़िस फ़ॉर इमिग्रेशन एंड असायलम, BFA) ने मात्र लगभग 2% मामलों में संरक्षण स्वीकारे जाने का निर्णय जारी किया था. कम मान्यता दर के कारण, पाकिस्तानी नागरिक फ़ास्ट ट्रैक कार्यविधियों (कार्यविधि की औसत अवधि 27 दिन) और त्वरित कार्यविधियों (पहली बार का निर्णय 72 घंटों के भीतर) के भी अधीन होते हैं.