तथ्य जाँचें – गैरकानूनी प्रवासन की सच्चाई

समाचार

दो तस्कर गिरफ्तार
बर्गेनलैंड में, केंद्रित कार्रवाई के तहत तस्करी की दो गतिविधियों को रोका गया।
तस्करी माफिया के खिलाफ मिले हालिया सफलता पर ऑस्ट्रिया के (गृह) आंतरिक मंत्री गेरहार्ड कार्नर ने कहा कि, "तस्करी संगठित अपराध का एक अमानवीय रूप है जो जानलेवा भी साबित हो सकता है।"
11 अगस्त, 2022 को पुलिस ने एक 38 वर्षीय उज़्बेक को गिरफ्तार किया था, जो ओबेरवर्ट जिले में सात अफगानी और एक भारतीय नागरिक को अवैध रूप से हंगरी से ऑस्ट्रिया लाना चाहता था। नोयसीडेल आम जे पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रोके गए एक अपराधी की मंशा भी पाँच तुर्क और दो इराकी नागरिकों को अवैध तरीके से ऑस्ट्रिया में लाना था।
साल के शुरुआत से अब तक पूरे देश में 325 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रो-हंगेरियन सीमा पर बर्गेंलैंड में सर्वाधिक गिरफ़्तारी हुई। मानव तस्करी के खिलाफ इस मुहिम में मिश्रित सीमा गश्ती दल और ड्रोन का उपयोग किया जाता है।