तथ्य जाँचें – गैरकानूनी प्रवासन की सच्चाई

समाचार

ऑस्ट्रिया ने पाक बाढ़ पीड़ितों के लिए आपात सहायता प्रदान किया
बाढ़ की वजह से पाकिस्तानी आवाम के बदहाल स्थिति और नुकसान को देखते हुए ऑस्ट्रिया सरकार ने पाकिस्तान को इससे निपटने के लिए विदेश आपदा कोष (एकेएफ) से दो मिलियन यूरो की सहायता देने का फैसला किया है।
ऑन-साइट सहायता गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईएफआरके) प्रत्येक को एक मिलियन यूरो उपलब्ध कराये जायेंगे।
भारी बाढ़ की वजह से बेहद कम समय में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तानी सरकार के अनुसार, मानसून की बारिश से करीब 3 करोड़ लोग बुरी तरीके से प्रभावित और बेघर हुए हैं। वहीं पाँच लाख से अधिक लोग नितांत मानवीय जरूरतों से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए, पाकिस्तान ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर अंतरराष्ट्रीय मदद माँगी है।
मदद की धनराशि का उपयोग खाद्य सुरक्षा, कृषि क्षेत्र में आपातकालीन सहायता, आवास, प्राथमिक चिकित्सा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जीवन रक्षक उपायों के लिए किया जाना है।