तथ्य जाँचें – गैरकानूनी प्रवासन की सच्चाई

समाचार

तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी
तस्करी की एक घटना के बाद तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है
(गृह) आंतरिक मंत्री कार्नर ने कहा कि मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ दृढ़ कार्रवाई का अर्थ, मानव जीवन की रक्षा करना है।
मानव तस्करी के खिलाफ इस लड़ाई में, वर्ष की शुरुआत से ऑस्ट्रिया में 391 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसका मतलब पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।
यह सफलता सभी स्तर के विदेशी और आपराधिक पुलिस - सीमा नियंत्रण से लेकर रणनीतिक विश्लेषण तक - के कार्यों का परिणाम है। अवैध प्रवासन और मानव तस्करी के खिलाफ जारी अभियानों के अलावा भी ऑस्ट्रिया कई अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर कार्य कर रहा है। उदाहरण के लिए, बाल्कन देशों सहित अन्य कई देश के पुलिस अधिकारियों के साथ सूचना का आदान-प्रदान। हंगरी के साथ भी प्रभावी संबंध हैं, जहाँ सशक्त एवं अत्याधुनिक तकनीक से लैस ऑस्ट्रियन पुलिस दल सीमाओं की रक्षा में मदद करता है।