तथ्य जाँचें – गैरकानूनी प्रवासन की सच्चाई

समाचार

ऑस्ट्रिया और मोरक्को के आतंरिक मामलों के मंत्रियों की मानव तस्करी करने वाले माफ़िया के खिलाफ़ लड़ाई
28 फ़रवरी, 2023 को, आतंरिक मामलों के मंत्री गेरहार्ड कार्नर (Gerhard Karner) ने मोरक्को के अपने समकक्ष अब्देलौफ़ी लफ़्टिट (Abdelouafi Laftit) से रबात (मोरक्को) में मुलाक़ात की। बातचीत अंतर्राष्ट्रीय तस्करी माफ़िया के खिलाफ़ लड़ाई में सहयोग में वृद्धि और ऑस्ट्रिया में गैर-कानूनी रूप से रह रहे मोरक्को के नागरिकों के प्रत्यावर्तन मेन तेजी लाने पर केंद्रित रही।
मानव तस्करों और शरण से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ़ लड़ाई में, आतंरिक मामलों के मंत्री कार्नर (Karner) अन्य देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं:“एक तरफ, मोरोकोओ जैसे देशों के लोगों को यूरोप में प्रवेश करने से रोकना है। दूसरी तरफ, प्रत्यावर्तन और निर्वासन में अधिक निरंतरता और तेजी लायी जानी चाहिए।”
इस बैठक के दौरान हुए समझौतों का संयुक्त कार्य समूह स्थापित करके तेजी से कार्यान्वयन किया जाना है।
तस्कर माफ़िया मोरक्को के नागरिकों को तुर्की (वीज़ा आवश्यक नहीं है) में प्रवेश करने के लिए लुभाते हैं। इसके बाद इन लोगों की अधिकतर तुर्की-बुल्गेरिया की बाहरी सीमा से बुल्गारिया में, और इसके आगे सर्बिया और हंगरी से ऑस्ट्रिया सीमा में तस्करी की जाती है। मोरक्को से यूरोप में तस्करी के लिए 6,000 और 12,000 यूरो के बीच खर्चा आता है।